फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में 2 और गिरफ्तार, अब तक 6 आरोपी पुलिस के शिकंजे में

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

August 24, 2026

 

बलौदाबाजार। स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार कर कूटरचना और धोखाधड़ी करने के मामले में पलारी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने रविवार को दो और आरोपियों परख कश्यप और प्रणव अवस्थीको गिरफ्तार किया। इससे पहले 22 अगस्त को ग्रामीण चिकित्सा सहायक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।

पुलिस के मुताबिक, शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े को लेकर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 347/2026 दर्ज किया गया है। मामले में *है धारा 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।

फर्जी ट्रांसफर आदेश तैयार करने का आरोप

विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 23 अगस्त को परख कश्यप (36), पिता महेंद्र कुमार कश्यप, निवासी सिविल लाइन बलौदाबाजार और प्रणव अवस्थी (30), पिता कृष्णा अवस्थी, निवासी ग्राम रिसदा गांधी चौक को गिरफ्तार किया।

पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया में जुटी है। मामले में दस्तावेजों की कूटरचना और फर्जी स्थानांतरण आदेश से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

22 अगस्त को हुई थी पहली कार्रवाई

पुलिस ने इससे पहले 22 अगस्त को मामले में ग्रामीण चिकित्सा सहायक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद विवेचना आगे बढ़ने पर दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है और विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी

1. परख कश्यप, पिता महेंद्र कुमार कश्यप, उम्र 36 वर्ष, निवासी सिविल लाइन, बलौदाबाजार।

2. प्रणव अवस्थी, पिता कृष्णा अवस्थी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम रिसदा, गांधी चौक।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment