नगर पंचायत क्षेत्र में 580 फीट केबल वायर चोरी, थाने में शिकायत दर्ज,

BHUPENDRA SINHA

August 20, 2026

तीन दिनों के भीतर दो अलग-अलग स्थानों से चोरी की वारदात, अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस,

 

छुरा /गरियाबंद :- नगर पंचायत छुरा क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा तीन दिनों के भीतर दो अलग-अलग स्थानों से करीब 580 फीट केबल वायर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना को लेकर नगर पंचायत कार्यालय की ओर से थाना छुरा में शिकायत दर्ज कराई गई है। नगर पंचायत ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए केबल वायर की बरामदगी की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, मुक्तिधाम स्थित पंप हाउस में लगे पांच बोरों से करीब 500 फीट केबल वायर अज्ञात चोरों द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया। वहीं दूसरी घटना में राजा तालाब के पास स्थित सामाजिक भवन के बोर कनेक्शन से करीब 80 फीट केबल वायर चोरी किया गया।

बताया जा रहा है कि दोनों चोरी की घटनाओं को अज्ञात चोरों ने महज तीन दिनों के भीतर अंजाम दिया। लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं से नगर पंचायत क्षेत्र में चिंता का माहौल है। साथ ही सार्वजनिक जलस्रोतों और उनसे जुड़े विद्युत उपकरणों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment