सुखा नदी में बह रहे शिक्षक को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर बचाया,

BHUPENDRA SINHA

August 18, 2026

छुरा / गरियाबंद :-  छुरा थाना क्षेत्र में सुख नदी में बह रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। नदी से बाहर निकालने के बाद व्यक्ति की पहचान गुमशुदा शिक्षक नंदकुमार कंवर के रूप में हुई। उन्हें पेट्रोलिंग वाहन की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है

जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को नंदकुमार कंवर की पत्नी ने थाना छुरा पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पति नंदकुमार कंवर ग्राम सिवनी स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। वे 17 अगस्त की सुबह अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक CG 23 6481 से स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने स्कूल के स्टाफ से संपर्क किया, जहां उनके स्कूल पहुंचने की जानकारी मिली। इसके बाद छुरा सहित रिश्तेदारों और परिचितों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर उनकी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। पत्नी की रिपोर्ट पर थाना छुरा पुलिस ने पतासाजी शुरू की।

इसी दौरान पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुखा नदी में बहते हुए नदी किनारे पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना छुरा से पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल और पुलिस स्टाफ ने ग्रामीणों की मदद से नदी में फंसे व्यक्ति का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान गुमशुदा शिक्षक नंदकुमार कंवर के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल पेट्रोलिंग वाहन की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

रेस्क्यू अभियान में थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश मिश्रा, अमित जांगड़े, रूपेंद्र जैन सहित पुलिस स्टाफ और स्थानीय ग्रामीणों की विशेष भूमिका रही। समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से गुमशुदा शिक्षक को सुरक्षित बचा लिया गया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment