अघरिया समाज देवरी-सोनाखान ने रूपकुमारी चौधरी को राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

SARJU SAHU

August 18, 2026

 सोनाखान। अखिल भारतीय अघरिया समाज देवरी-सोनाखान के सामाजिक बंधुओं ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समाज के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी संभालने से अघरिया समाज के साथ-साथ महासमुंद संसदीय क्षेत्र और पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है।

अघरिया समाज के प्रमुखजनों ने कहा कि रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनके नेतृत्व से समाज की महिलाओं को राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

समाजजनों ने कहा कि रूपकुमारी चौधरी की कार्यशैली, संघर्ष, मेहनत और नेतृत्व क्षमता निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाएगी। उनके मार्गदर्शन का प्रभाव देशभर में देखने को मिलेगा और इससे महासमुंद सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगा।

 समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि रूपकुमारी चौधरी अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। उनके नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलने के साथ ही समाज की बेटियों और महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे।

देवरी-सोनाखान अघरिया समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं ने सामूहिक रूप से बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

बधाई देने वालों में देवानंद नायक अध्यक्ष, युधिष्ठिर नायक युवा अध्यक्ष, पुनीत राम नायक, नानकेश्वर पटेल, बोधिराम चौधरी, गोप लाल पटेल, मुनेंद्र पटेल, उसत राम नायक, भगत नायक, नल कुमार पटेल, खीर प्रसाद चौधरी, कन्हैया नायक, काशीराम, लिल प्रसाद, धजा लाल, जयशंकर, जगमोहन नायक, नरेंद्र नायक, हुर्सिकेश पटेल, हेमलाल पटेल, कृष्णचंद, भोला राम, राजेंद्र कुमार, राजेश, मोहित चौधरी, पदमलोचन, संतोष, नंदकुमार, इंदल, लोकनाथ, दुर्गा प्रसाद, टीकम सिंह, सालिक राम, उत्तम सिंह, बाबूलाल, युवराज, टेक कुमार, प्रेमलाल, नारद प्रसाद, टुपेश्वर, रामकुमार सहित सैकड़ों सामाजिक बंधु शामिल रहे।

रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर अघरिया समाज देवरी-सोनाखान में खुशी का माहौल है। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी और महासमुंद सहित छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर होगी।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment