बिलाईगढ़। श्रावण मास के पावन अवसर पर बिलाईगढ़ विधानसभा की विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे द्वारा आयोजित भव्य महाकाल कांवर यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। यात्रा में सोनाखान वनांचल क्षेत्र सहित विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, आमजन, माता-बहनें एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
कांवर यात्रा को लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। सैकड़ों श्रद्धालु विधायक कविता प्राण लहरे के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा में शामिल हुए और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
यात्रा में सोनाखान वनांचल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवा के अध्यक्ष भीसम प्रसाद साहू, जान मोहम्मद खान, अरविंद मनहर, सुखलाल निषाद, हरिराम नाग, रमेश सोनी, संजय साहू, कापुलाल बरिहा, संजय कुर्रे, सुनील खंडेलकर, अहिल यादव, रमेश साहू, अर्जुन रात्रे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ कांवर यात्रा में हिस्सा लेकर भगवान महाकाल का जयघोष किया। आयोजन में महिलाओं और युवाओं की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। इस दौरान धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का सुंदर संदेश देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रावण मास में आयोजित यह कांवर यात्रा क्षेत्रवासियों के लिए आस्था और श्रद्धा का विशेष अवसर रही। विधायक कविता प्राण लहरे के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया।