सोनाखान अस्पताल का निरीक्षण करने पहुँचीं विधायक कविता प्राण लहरे-युधिष्ठिर नायक

SARJU PRASAD SAHU

August 6, 2026

सोनाखान। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक कवित प्राण लहरे ने बुधवार को वनांचल सोनाखान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल भवन के जर्जर होने की जानकारी सामने आई। विधायक लहरे ने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए नए अस्पताल भवन का निर्माण जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभागीय मंत्री से चर्चा कर आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, मंडल अध्यक्ष इतवारी साहू, जान मोहम्मद खान, अनिल यादव, गोपी साहू, रामसाय यादव, हरीराम नाग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment