प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लाक नवागढ़ और बम्हनीन डीह की शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

BIRENDRA KUMAR SEN

August 4, 2026

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लाक नवागढ़ और बम्हनीन डीह की शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

 

बिलाईगढ़.. प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला जांजगीर चांपा के अंतर्गत ब्लाक नवागढ़ और बम्हनीन डीह के सामाजिक पदाधिकारियों की शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।सबने नई ऊर्जा के साथ सामाजिक कार्य करने की आश्वासन दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार जिला जांजगीर चांपा ब्लाक बम्हनीन डीह के ब्लाक स्तरीय सामाजिक पदाधिकारियों की शपथ ग्रहण समारोह ग्राम पंचायत बिर्रा में आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय महासचिव मोहन बंजारे,अध्यक्षता जिला प्रभारी यादराम हिरवानी ने किया ।इसी तरह ब्लाक नवागढ़ के सामाजिक पदाधिकारियों की शपथ ग्रहण समारोह सामाजिक भवन शिवरीनारायण में किया जिसमें मुख्यातिथि दिनेश जांगड़े और अध्यक्षता यादराम हिरवानी ने किया।

ब्लाक बम्हनीनडीह में ब्लाक अध्यक्ष श्री रमहैय्या खूंटे तथा उनके पूरे टीम इसी तरह ब्लाक नवागढ़ में ब्लाक अध्यक्ष चीनी राम खूंटे और उनके टीम ने शपथ ग्रहण किया । दोनों जगह में अन्य अतिथि के रूप में संयुक्त कलेक्टर टी पी भारद्वाज जी, डमरू प्रसाद मनहर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, श्यामलाल सितारे जी प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अध्यक्ष श्री गिरवर निराला, जांजगीर चांपा जिला अध्यक्ष श्री भूषण खटकर, विभीषण पात्रे , अनूप निराला , इतवारी खूंटे,गुहाराम खूंटे,गणपत बंजारे, सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

सभी पदाधिकारियों को मोहन बंजारे,यादराम हिरवानी,श्यामलाल सितारे तथा दिनेशलाल जांगड़े ने दिलाया । दोनों जगह महिला प्रकोष्ठ तथा युवा प्रकोष्ठ के साथियों ने भी शपथ ग्रहण किया।अपने उद्बोधन में यादराम हिरवानी ने बदलते परिवेश में अपने समाज को कैसे आगे लेकर जाएंगे इस बात पर जोर दिया तो मोहन बंजारे ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने वाले बात पर जोर दिया ।संयुक्त कलेक्टर ने शिक्षा पर जोर दिया ।भूषण खटकर ने समाज में फैली शराब पीने वालों को कैसे रोक जाए इस बात पर जोर दिया। वही विभीषण पात्रे ने ईसाई धर्म के बढ़ते प्रभाव को कैसे रोका जाए उपाय बताए। ती आर कुर्बान की जागृति जत्था और उनके उद्बोधन में ड्रा भीम राव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाले। दोनों कार्यक्रम में सैकड़ों को संख्य में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment