सुहेला पुलिस की बड़ी सफलता: बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की सुहेला पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत की गई।
प्रार्थी धनीराम पटेल (35 वर्ष), निवासी कुथुरौद ने थाना सुहेला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 जून 2026 को दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस (CG 22 AJ 5410) ग्राम मोहरा दैहान स्थित एक होटल के सामने खड़ी की थी। चाय-नाश्ता कर लौटने पर बाइक गायब मिली। शिकायत पर थाना सुहेला में अपराध क्रमांक 115/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक ग्राम तरेंगा का एक युवक चला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम तरेंगा में दबिश देकर संदेही को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने होटल के सामने से बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जप्त कर ली गई।
👤 गिरफ्तार आरोपी
डगेश्वर यदु उर्फ दद्दू
पिता – स्व. रेवाराम यदु
उम्र – 25 वर्ष
निवासी – ग्राम तरेंगा, थाना भाटापारा (ग्रामीण), जिला बलौदाबाजार-भाटापारा
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।