लगातार बारिश से छुरा क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर, सुखा नदी के पुल पर चढ़ा पानी, प्रशासन ने रोकी आवाजाही,

BHUPENDRA SINHA

July 29, 2026

छुरा/गरियाबंद। छुरा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सभी नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बाधित होने की स्थिति बनी हुई है।

छुरा की सुखा नदी में जलस्तर लगातार बढ़ने से पुल के ऊपर पानी बहने लगा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुल पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह रोक दी है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान किसी भी नदी, नाले या पुल को पार करने का प्रयास न करें। साथ ही लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है।

प्रशासन का कहना है कि बारिश की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जलस्तर कम होने के बाद ही आवागमन बहाल किया जाएगा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment