डेढ़ माह तक पुलिस को छकाने वाला केसरीपुर मछली कांड का मुख्य आरोपी आखिरकार पहुंचा थाने, सरेंडर के बाद भेजा गया जेल

SARJU PRASAD SAHU

July 25, 2026

पिथौरा। ग्राम पंचायत नवागांव के ग्राम केसरीपुर में हुए चर्चित मछली कांड मामले में पुलिस की पकड़ से करीब डेढ़ माह तक फरार रहने वाला मुख्य आरोपी वीरेन नायक आखिरकार कानून के सामने झुक गया। लंबे समय तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहने के बाद आरोपी ने स्वयं सांकरा थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

सरेंडर के बाद सांकरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि केसरीपुर के एक निजी तालाब में कथित रूप से जहर डालने से हजारों मछलियों एवं अन्य जलीय जीवों की मौत हो गई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था।

मामले में मुख्य आरोपी के फरार रहने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब उसके सरेंडर के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका या साजिश तो नहीं थी।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment