सोनाखान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन एवं प्रधान मंत्री पुतला दहन संपन्न-युधिष्ठिर नायक

SARJU PRASAD SAHU

July 23, 2026

सोनाखान। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन में, जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार की अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे के मार्गदर्शन तथा बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे के दिशा-निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने किया। विरोध प्रदर्शन शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक के सामने आयोजित हुआ, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण तथा शहीद वीर नारायण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमशिला नायक, राज महंत, पी.के. धृतलहरे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोती साहू, मंडल अध्यक्ष इतवारी साहू, जान मोहम्मद खान, चंद्रशेखर नायक, सतीश साहू, दिगेश यादव, लौरिक यादव, ज़िबरधन पटेल, हरिराम नाग, गोपी साहू, रामकुमार डडसेना, नागेंद्र सिंह, जोहित डडसेना, आसिफ खान, योमुद्दीन खान, कमलेश डडसेना, मनीराम साहू, अनिल यादव, ओम ठाकुर, घनश्याम बारले, रामभरोश साहू, सुशील मिश्रा, देवकरण बारले, खेलचंद्र रात्रे, युगल साहू, बाबूलाल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment