छुरा / गरियाबंद – नगर पंचायत छुरा के वार्ड क्रमांक 03 स्थित आवासपारा में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम सोमवार आयोजित किया गया। यह निर्माण कार्य छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त अधोसंरचना मद के अंतर्गत कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह सीसी रोड संतोषी साहू के घर से मुस्कान साहू के घर तक निर्मित की जाएगी, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
नगर पंचायत छुरा की अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंह निषाद ने कहा माननीय विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में नगर में लगातार विकास कार्य जारी है ।
इस निर्माण कार्य को वार्ड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त किया ।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष समीम खान, सभापति बलराज पटेल,पार्षद सलीम मेमन, रामजी, दीवान,यामीन(ट्रांसजेंडर), दीप्ति यादव, देवीसिंह नेताम,शांतनु देवांगन,राजस्व निरीक्षक रामाधार यादव, एल्डरमैन तुलाराम साहू, सफर सचदेव,धर्मेंद्र चंद्राकर,भवानी शंकर सेन,आसकरण टंडन, संतोष ध्रुव, राजू यादव,वेदिका वासनिक,निखिल साहू,पीयूष सिन्हा,नारायण पटेल,कांतिलाल साहू, बेदलाल सिन्हा, अजमेर खान, एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।