सोनाखान। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के तत्वावधान में तपोभूमि गिरौदपुरी एवं वीरभूमि सोनाखान की पावन धरती पर बिलाईगढ़ विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे के पति एवं विधायक प्रतिनिधि श्री प्राण लहरे का जन्मोत्सव बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जन्मोत्सव के अवसर पर बार नवापारा, मोहदा, सोनाखान तथा गिरौदपुरी धाम सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने श्री प्राण लहरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे भी उपस्थित रहीं। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, राज महंत, पी. के. धृतलहरे, मोती साहू, जान मोहम्मद खान, इतवारी साहू, रवि बंजारे, हेमलाल बरिहा, हरीराम नाग, मन्नूलाल पटेल, देवकुमार साहू, लोरिक यादव, फुलेश्वरी, सूरज साहू, अनिल यादव, रामसाय यादव, अश्वनी बरिहा, सुशील साहू, धीरसिंह नेताम, मोहन पैकरा, मोहन बरिहा, नोहर पैकरा, युगल किशोर साहू, द्वारका साहू, विश्रामदास बंजारे, नोबल डहरिया सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति एवं आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।