जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की संयुक्त जिला बैठक संपन्न,

BHUPENDRA SINHA

June 27, 2026

2028 विधानसभा चुनाव के लिए बनी रणनीति, नए दायित्व सौंपे गए,

छुरा /गरियाबंद:- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (CKS) जिला गरियाबंद की संयुक्त जिला बैठक शुक्रवार को छुरा स्थित कोसमबुड़ा घाट में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में जिलेभर से पहुंचे पदाधिकारियों, सेनानियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार तथा आगामी 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन की आवश्यकता को देखते हुए विभिन्न पदों पर नए दायित्व भी सौंपे गए, ताकि बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

बैठक में वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक रणनीति तैयार की गई। क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन विस्तार तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के हितों, जल, जंगल, जमीन, किसान, मजदूर एवं युवाओं की आवाज को मजबूती प्रदान करना है। इसके लिए गांव-गांव सदस्यता अभियान तेज करने, नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को सक्रिय बनाए रखने तथा जनसामान्य के बीच पहुंचकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने “एकता, संगठन और संघर्ष” के संकल्प के साथ वर्ष 2028 तक प्रत्येक गांव एवं प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा व्यक्त किया। संयुक्त रूप से कहा गया कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जिले में संगठन विस्तार एवं जनआंदोलन को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य करेगी।

उक्त जिला स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष भोजराम नेताम, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना उपाध्यक्ष महावीरा ध्रुव, हरीश हरित, तेजराम मरकाम, निशांत साहू, चोखेलाल साहू, भानु प्रताप, पुरण निर्मलकर, भुनेश्वर ठाकुर, लिकेश साहू, पुष्कर यादव, पुष्पराज साहू, अजय ठाकुर, कलाराम नेताम के साथ ही छुरा खड़, फिंगेश्वर खड़, राजिम खड़, गरियाबंद खड़ के अन्य पदाधिकारी व बड़े संख्या में जुड़े हुए सेनानी उपस्थिति रहें।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment