छुरा/ गरियाबंद :- नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 19.06.2026 को थाना प्रभारी छुरा एवं स्पेशल टीम को मुखीर से सूचना मिला की ग्राम बीजेपाल में एक व्यक्ति हांथ भट्ठी से महुआ शराब बना रहा है। सूचना तस्दीक पर दो टीम घटना स्थल रवाना हुआ। घटना स्थल ग्राम बीजेपाल के जंगल खेत में आरोपी परमानंद विश्वकर्मा पिता द्ववारिका उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बीजेपाल थाना छुरा जिला गरियाबंद को घटना स्थल पर ही 14 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
01) परमानंद विश्वकर्मा पिता द्ववारिका उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बीजेपाल थाना छुरा जिला गरियाबंद
जप्त सामग्री –
14 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त।