सोनाखान। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक “वनांचल” ने क्षेत्र की विभिन्न छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर विधायक कविता प्राण लहरे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नवागांव, चिखली, देवतराई, कंजिया, बसेंनपाली, सोनाखान और वीर नारायणपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। बूथ, सेक्टर, मंडल एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन को सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया।
विधायक कविता प्राण लहरे ने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक एवं सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के साथ जान मोहम्मद खान, देवकुमार साहू, अशोक कुमार बरिहा, डमरू लाल प्रधान, अश्वनी कुमार बरिहा, सुखलाल निषाद, मोहित राम मलिक, रमेश कुमार बरिहा, धनेश्वर पटेल, सुरेश पैकरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान एवं संगठन की मजबूती को लेकर हुई यह मुलाकात राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।