
पलारी। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज प्रदेश कार्यालय से प्राप्त निर्देश अनुसार पलारी ब्लॉक के प्रत्येक ग्राम में ग्रामीण कमेटी का गठन किया जा रहा है। प्रगतिशील छ गृ सतनामी समाज द्वारा पूरे प्रदेश में संगठन विस्तार का कार्य चलाए जा रहे हैं। प्रदेश, जिला, ब्लाक, परिक्षेत्र अठगवा एवं ग्रामीण कमेटी का गठन किया जा रहा है। जिसके परिपालन में पलारी ब्लॉक अध्यक्ष महेश ढीढी एवं ब्लॉक पदाधिकारियो की उपस्थित में गांव-गांव में बैठक लेकर ग्रामीण कमेटी का गठन किया जा रहा है। समाज में धर्मांतरण को रोकने तथा अपने सामाजिक संस्कृति को अक्षुण्य बनाए रखने प्रत्येक सोमवार को संध्या आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन सतनामी समाज अधिवेशन में में पारित 15 बिन्दुओं के प्रस्ताव को गांव-गांव में अमल करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। जिसमे प्रमुख रूप से 18 दिसम्बर को ही गुरु घासीदास जयंती मनाने, व पुरे प्रदेश में एक ही दिन झंडा चढाने अन्य आयोजन को समारोह के रुप में आयोजित करने, कफ़न एवं मृत्यु भोज पर प्रतिबंध लगाने सहित किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में मांस मदिरा के उपयोग नहीं करने,जन्म संस्कार विवाह संस्कार एवं मृत्यु संस्कार में रुढ़ीगत परंपराओं में बदलाव करने, समाज के सहमति से ही जैतखाम का निर्माण कराने, समाज में बड़े पैमाने पर अन्य समाज की लडकियों का अंतरजातीय विवाह कर समाज में आने पर अंकुश सहित सामाजिक एकीकरण समन्वय एवं रीतिनीति परिवर्तन हेतु निर्णय लिया जा रहा है। पलारी ब्लॉक के ग्राम पाहंदा, कुकदा, जंघलोर, घोटियां, कौवांडीह वटगन, जुनवानी, तमोरी,खपरी भ ,बिजराडीह में बैठक किया जा चुका है। शेष गांवों में बैठक का दौर जारी है। ब्लाक अध्यक्ष महेश ढीढी, कार्यकारी अध्यक्ष बसंत जांगड़े, युवा प्रकोष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष सुखनंदन बघेल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष भगवती टंडन, महासचिव श्रीमती हेमलता आदिल,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बाबूलाल बंजारे, उपाध्यक्ष चरण तेहरवंश, सचिव लोचन बांधे, अवध घृतलहरे, दाऊलाल बांधे, सेवक भतपहरी , गजेन्द्र घृतलहरे
के साथ साथ कहीं कहीं पर प्रदेश अध्यक्ष एलएल कोशले, प्रदेश महासचिव, मोहन बंजारे, जिला प्रभारी प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे भी सम्मिलित होकर मार्गदर्शन प्रदान कर रहें हैं। उक्त संबंध में सभी जिला पदाधिकारियों को तीन-चार का टीम बनाकर ब्लाकवार जिम्मेदारी दिया गया है।