IPL फाइनल के रोमांच में डूबा पलारी, बालसमुद तालाब किनारे जुटे क्रिकेट प्रेमी

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

May 31, 2026

oppo_2

पलारी। नगर पंचायत पलारी में IPL फाइनल को लेकर युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रविवार रात्रि बालसमुद तालाब के किनारे बड़ी संख्या में दर्शक प्रोजेक्टर के माध्यम से RCB और GT के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण देखने के लिए एकत्रित हुए।

बालसमुद तालाब का किनारा क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं का केंद्र बना रहा। खुले आसमान के नीचे बैठे दर्शकों की निगाहें बड़ी स्क्रीन पर टिकी रहीं और हर कोई अपनी-अपनी पसंदीदा टीम की जीत की उम्मीद के साथ मैच का रोमांचक मुकाबला देखता रहा। चौकों, छक्कों और विकेटों पर तालियों तथा जयकारों से पूरा माहौल गूंजता रहा।

मैच के दौरान हल्की फुहारों और ठंडी हवाओं ने मौसम को और अधिक खुशनुमा बना दिया। सुहावने मौसम के बीच भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे देर रात तक मैच के हर पल का आनंद लेते रहे। युवाओं द्वारा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित यह सामूहिक मैच दर्शन खेल के प्रति उनके जुनून और आपसी भाईचारे की मिसाल बना।

फाइनल मुकाबले में RCB के चैंपियन बनने के बाद बालसमुद तालाब परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। टीम की जीत पर दर्शकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और उत्साहपूर्वक अपनी खुशी का इजहार किया। तालियों की गड़गड़ाहट, जयकारों और बधाइयों के बीच क्रिकेट प्रेमियों ने RCB की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाया। देर रात तक परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा तथा लोगों ने एक-दूसरे को चैंपियन बनने की शुभकामनाएं दीं और डांस करते हुए जश्न मना रहे।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment