छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

SARJU PRASAD SAHU

May 27, 2026

मोबाइल चोरी, ऑनलाइन ठगी और अधिकारियों से विवाद पर मोक्ष कुमार प्रधान का हमला

बसना। मोक्ष कुमार प्रधान ने प्रदेश में लगातार सामने आ रही आपराधिक और विवादित घटनाओं को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है और अपराधियों के मन से कानून का भय कम होता दिखाई दे रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर भाजपा नेताओं के मोबाइल चोरी होने की घटनाएँ सामने आ रही हैं, वहीं जनप्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन ठगी जैसे मामले भी बढ़ रहे हैं। दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अभद्रता और मारपीट के आरोप लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

“जब जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या?”

मोक्ष कुमार प्रधान ने बयान जारी करते हुए कहा कि जब सत्ता पक्ष के नेता, विधायक और अधिकारी ही सुरक्षित नहीं दिखाई दे रहे हैं, तब आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध, साइबर ठगी और प्रशासनिक विवादों की बढ़ती घटनाएँ बेहद चिंताजनक हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि केवल दावों और प्रचार तक सीमित रहने के बजाय जमीनी स्तर पर कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएँ। उनका कहना है कि लगातार सामने आ रही घटनाएँ यह संकेत देती हैं कि अपराधियों का हौसला बढ़ रहा है और कानून का डर कम हो रहा है।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के टकराव पर चिंता

मोक्ष कुमार प्रधान ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बढ़ते टकराव पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद और अभद्रता की खबरें लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। सरकार को ऐसे मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि प्रशासनिक व्यवस्था और जनविश्वास दोनों कायम रह सकें।

कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग

उन्होंने कहा कि प्रदेश में साइबर अपराध, चोरी, ठगी और सार्वजनिक विवादों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनने की जरूरत है। साथ ही आम जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई जरूरी है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment