कलेक्टर ने दिव्यांग को प्रदान किया कृत्रिम पैर

TEJASWI NATH SONI

May 26, 2026

बलौदाबाजार, 26 मई 2026। राज्य शासन की मंशानुसार जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग एवं वृद्धजनों की हर संभव सहायता की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने एक दिव्यांग व्यक्ति को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से कृत्रिम पैर प्रदान किया।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में पहुंचे बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम सलौनी निवासी दिव्यांग दल्लू यादव को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से कृत्रिम पैर उपलब्ध कराया। कृत्रिम पैर प्राप्त होने पर दल्लू यादव ने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता की अनुभूति हो रही है।

इस अवसर पर उप संचालक सिनीवाली गोयल सहित समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment