पिथौरा। ग्राम सपोस में आयोजित भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एवं इनाम वितरण समारोह ऐतिहासिक माहौल में संपन्न हुआ। हजारों खेलप्रेमियों की मौजूदगी ने आयोजन को प्रदेश स्तर पर नई पहचान दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद रूपकुमारी चौधरी ने की, जबकि बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल अतिविशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरषोत्तम घृतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, मोहित पटेल, तरुण व्यवहार, पूर्व जनपद अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, कृष्णकुमार साहू, मंडल अध्यक्ष हलधर साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। रोमांचक मुकाबले में ग्रीन सपोस की टीम ने रायगढ़ इलेवन को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया और 1 लाख 51 हजार रुपये नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं उपविजेता रायगढ़ इलेवन को 80 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरषोत्तम घृतलहरे के नेतृत्व में मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब का पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया गया। उन्हें अरसा रोटी से तौला गया तथा पंथी नृत्य, राउत नृत्य, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया गया। स्काउट गाइड के छात्रों ने सलामी देकर अतिथियों का सम्मान किया।
इनाम वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मैदान में उपस्थित हजारों खेलप्रेमियों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि ग्राम ग्रीन सपोस का आयोजन पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से खिलाड़ी यहां भाग लेने पहुंचते हैं, जो आयोजन की लोकप्रियता और खेल प्रतिभाओं के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे खेल आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होंगे। विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने कहा कि ग्राम ग्रीन सपोस हमेशा से बड़े आयोजनों के लिए प्रसिद्ध रहा है और इस बार खेलप्रेमियों की भारी उपस्थिति ने नया इतिहास रच दिया है।
जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरषोत्तम घृतलहरे ने कहा कि प्रतिस्पर्धा और भागदौड़ भरे दौर में ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। वहीं जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने स्वस्थ जीवन के लिए खेलों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण पुरषोत्तम घृतलहरे ने दिया। आभार प्रदर्शन सरपंच किशोर चंद बघेल ने किया तथा मंच संचालन नरेंद्र बोरे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य कवलजीत सिंह छाबड़ा, दिनेश अग्रवाल, पुन्नी विष्णु साहू, हेमंत ठाकुर, निरंजन यादव, सोनू छाबड़ा, सोहन पटेल, गणेश पटेल, बाबूलाल साव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सरपंच, समाज प्रमुख, ग्रामीणजन एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।