गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही 01 क्विंटल 56 किलो ग्राम अवैध गांजा मादक पदार्थ के साथ विधि से संघर्षरत बालक सहित 05 अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गया गिरफ्तार,

BHUPENDRA SINHA

May 22, 2026

86 लाख 53 हजार के अवैध गांजा सहित परिवहन में संलिप्त 02 वाहनों को किया गया,जप्त,

देवभोग/ गरियाबंद:- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना देवभोग पुलिस द्वारा मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग सूचनाओं पर संयुक्त कार्यवाही कर कुल लगभग 156.06 किलोग्राम गांजा जप्त कर विधि से संघर्षरत बालक सहित 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में कुल जप्ती 156.06 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 वाहनों की कीमत लगभग ₹86,53,000/ रुपये है।

थाना देवभोग पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा की ओर से वाहनों में अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। कार्यवाही के दौरान ग्राम मुरलीगुड़ा डोंगरीपारा मार्ग में एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 04 BD 7321 को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक पुलिस को देखकर तेजी से भागने का प्रयास करते हुए वाहन को नीम पेड़ से टकरा दिया, जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर वाहन में सवार आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान वाहन से तीन प्लास्टिक बोरियों में कुल 80 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹40 लाख है। इसी क्रम में दूसरी सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पुलिया के पास घेराबंदी कर मारुति सुजुकी एस-क्रॉस वाहन क्रमांक MP 04 KG 0614 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर चार प्लास्टिक बोरियों में कुल 76.06 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹38,03,000/- रुपये ।दोनों वाहनों से कुल 156.06 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही दोनों घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन को भी जप्त किया गया।

दोनों प्रकरण में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालक सहित 05 आरोपियों के विरुद्ध थाना देवभोग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष पाए जाने पर से समक्ष प्रवाहन के विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गरियाबंद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस गरियाबंद अधीक्षक का आम नागरिकों से अपील करता है कि मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी ।

गिरफ्तार आरोपीगण,

01) राहुल राजपूत पिता – शेर सिंह राजपूत उम्र – 21 वर्ष निवासी – मल्टीस्पेशलिटी कैंसर अस्पताल के पास, बाजपेई नगर,  साजनाबाद, जिला भोपाल (म.प्र.)

02) संजय बामने पिता – गणेश बामने उम्र – 23 वर्ष निवासी – मकान नं. 228, बाजपेई नगर, थाना साजनाबाद, जिला भोपाल (म.प्र.)

03) अनिकेत उर्फ अंकित पाल पिता – लक्ष्मण पाल उम्र – 26 वर्ष निवासी – मकान नं. 04, गली नं. 2, बिसनखेड़ी बायपास, गांधीनगर, थाना गांधीनगर जिला भोपाल (म.प्र.)

04) साहिल खान पिता – सगीर खान उम्र – 22 वर्ष, निवासी – बाजपेई नगर, थाना साजनाबाद, जिला भोपाल (म.प्र.)

5) विधि से संघर्षरत बालक, थाना कोहेफिजा, जिला भोपाल (म.प्र.)

जप्त सामग्री,

कुल 156.06 किलोग्राम गांजा

स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 04 BD 7321

मारुति सुजुकी एस-क्रॉस वाहन क्रमांक MP 04 KG 0614

कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹86,53,000/-

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment