पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बिलाईगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बिलाईगढ़ (भट्ट निवास) में एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिलाईगढ़ क्षेत्र की विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने स्व. राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रीमती कविता प्राण लहरे ने पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद करते हुए कहा, “स्व. श्री राजीव गांधी जी देश में आधुनिक भारत की नींव रखने वाले, प्रगति एवं युवा सोच के पुरोधा थे। उन्होंने देश को डिजिटल और तकनीकी युग में आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया। उनके विचार और देश के विकास के लिए उनका दृष्टिकोण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।” विधायक सहित उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर नमन करते हुए देश के प्रति उनके बलिदान को याद किया।
कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामय उपस्थिति
भट्ट निवास में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
- श्री ताराचंद देवांगन जी (जिला अध्यक्ष)
- श्री युधिष्ठिर नायक जी (सोनाखान ब्लॉक अध्यक्ष)
- श्री लाकेश्वर देवांगन जी (बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष)
- श्री भीषम साहू जी (सरसीवा ब्लॉक अध्यक्ष)
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भी स्व. राजीव गांधी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आधुनिक भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।