सोनाखान। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे के मार्गदर्शन में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे के दिशा-निर्देशन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में नगर पंचायत टुंडरा (सोनाखान) में महंगाई, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों एवं ईंधन की अनुपलब्धता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम सफल रहा।
19 मई 2026 को आयोजित इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से मोती राम साहू (पूर्व नगर अध्यक्ष टुंडरा), राजमहंत पी.के. धृतलहरे, रामशंकर साहू, जान मोहम्मद खान, इतवारी साहू, सतीश साहू, युगल किशोर साहू, रमाकांत साहू, योगेश साहू, माधव साहू, कंचन पटेल, दुलीचंद देवांगन, रवि बंजारे, लक्ष्मी नारायण साहू, संतोष धीवर, द्वारका साहू, छोटेलाल देवांगन, अश्विनी यादव, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, हेमलाल पटेल, राम भरोसे साहू, छत लाल वर्मा, राजेश साहू, राजेंद्र बारले एवं रामचरण साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।