तालाब फोड़ने के विवाद में 5 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर महिलाओं से की मारपीट

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

May 16, 2026

पलारी। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गातापार में तालाब फोड़ने और मछली बह जाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि आधा दर्जन लोग जबरन घर में घुस गए और महिला के साथ बेरहमी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पलारी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 5 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता राजकुमारी वर्मा ने पुलिस को बताया कि 20 अप्रैल 2026 को सदेशन चंदेल, प्रभा चंदेल सहित अन्य आरोपी उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने एक दिन पहले तालाब फोड़ने और मछलियां बह जाने की बात को लेकर विवाद शुरू किया और देखते ही देखते गाली-गलौज, धमकी और मारपीट पर उतर आए। हाथ-मुक्कों से की गई पिटाई में महिला के चेहरे, गाल और कोहनी में चोटें आईं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पलारी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 170/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन और थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर गवाहों और ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जहां उन्होंने वारदात कबूल कर ली।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में सदेशन चंदेल (36), बबीता चंदेल (33), अनुसूईया चंदेल (32), प्रभा चंदेल (30), सीमा बंजारे (40) और शशि चंदेल (28) को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पलारी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में स्पष्ट संदेश गया है कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment