अफवाहों से न बनाएं हालात खराब, पेट्रोल पंपों में बेवजह भीड़ न लगाएं — सुनील कश्यप

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

May 16, 2026

 

पलारी। पेट्रोल-डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों ने पलारी क्षेत्र में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि लोग घबराहट में पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ रहे हैं और जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं। इस स्थिति पर पलारी के युवा व्यवसायी सुनील कश्यप और पान दुकान संचालक सुमंत वर्मा ने लोगों से संयम रखने की अपील की है।

दोनों ने साफ कहा कि क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। अफवाहों के कारण बेवजह भीड़ बढ़ रही है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी इमरजेंसी में आने-जाने वाले लोगों और इलाज कराने दूर-दराज से पहुंच रहे मरीजों को उठानी पड़ रही है। सुनील कश्यप ने कहा कि “कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने में लगे हैं। आम जनता को समझदारी दिखानी होगी। जरूरत जितना ही पेट्रोल-डीजल लें और पेट्रोल पंपों में भीड़ न बढ़ाएं।” वहीं सुमंत वर्मा ने कहा कि “सोशल मीडिया की हर खबर सच नहीं होती। लोग अफवाहों में आकर हालात बिगाड़ने का काम न करें। अगर इसी तरह भीड़ बढ़ती रही तो सबसे ज्यादा परेशानी जरूरतमंद लोगों को होगी।” दोनों ने पलारी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि शांति बनाए रखें, अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें ताकि व्यवस्था सामान्य बनी रहे।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment