जेब में गए 50 हजार… जुबान पर ‘राधे-राधे’! मनेन्द्रगढ़ उपजेल में रिश्वतखोरी का VIDEO वायरल

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

May 14, 2026

मनेंद्रगढ़

मनेन्द्रगढ़ उपजेल से सामने आए एक वायरल वीडियो ने जेल प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। उपजेल में पदस्थ प्रहरी संतोष तिवारी का कथित रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में प्रहरी कथित तौर पर 50 हजार रुपये लेते दिखाई दे रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि रकम जेब में रखते समय उसके मुंह से “राधे-राधे” शब्द निकलते सुनाई दे रहे हैं। अब यही वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा और तंज का बड़ा विषय बन चुका है।

आरोप है कि विचाराधीन कैदियों को प्रताड़ित कर उनके परिजनों से अवैध वसूली की जा रही थी। पीड़ित पक्ष का दावा है कि अब तक करीब 1 लाख 30 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है।

पूरा मामला कथित रूप से वीडियो में कैद होने के बाद जेल प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर जेल के भीतर रिश्वत और वसूली का यह खेल किसकी शह पर चल रहा था। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल मामले में उच्च स्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment