अकलतरा में विश्वकर्मा समाज की बड़ी बैठक संपन्न

SARJU PRASAD SAHU

May 13, 2026

संगठन विस्तार, छात्र सम्मान और सामाजिक एकजुटता पर बनी रणनीति

जांजगीर-चांपा। अकलतरा में सर्व विश्वकर्मा लोहार समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अकलतरा रेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना, युवाओं को नेतृत्व से जोड़ना और सामाजिक एकजुटता को मजबूत बनाना रहा।

समाज के कोषाध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा ने बताया कि समाज को नई दिशा देने और संगठनात्मक मजबूती के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिलेभर के लोहार समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर शिक्षा, सामाजिक विकास और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह को जल्द आयोजित करने पर सहमति बनी। साथ ही समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों ने युवाओं को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया।

बैठक को अध्यक्ष मनमोहन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष पंचराम विश्वकर्मा, सचिव रामलाल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सुखसागर विश्वकर्मा एवं निर्मल विश्वकर्मा ने संबोधित किया।

इस अवसर पर गेंद्रम विश्वकर्मा, शांतिलाल विश्वकर्मा, जोहित राम विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, मानाराम विश्वकर्मा, बृजनंदन विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, रामकिशन विश्वकर्मा और भोला विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment