कलेक्टर ने प्रगणक बन किया डिजिटल जनगणना, दी जाने वाली डाटा गोपनीय रहने का भरोसा

SARJU PRASAD SAHU

May 9, 2026

बलौदाबाजार। 9 अप्रैल 2026 भारत सरकार जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार, जनगणना 2026 के प्रथम चरण में जिले में 1 मई से मकान सूचीकरण और गणना का कार्य संचालित किया जा रहा है। प्रगणक घर-घर जाकर डिजिटल गणना कर रहे हैं।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम मुण्डा में प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक प्रगणक से मोबाइल लेकर स्वयं एक मकान मालिक के घर पहुंचे और मकान गणना से संबंधित सभी जानकारी लेते हुए डिजिटल गणना पूरी की।

कलेक्टर शर्मा ने मकान मालिक कार्तिक राम साहू को बताया कि भारत सरकार जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार पूरे देश में जनगणना का कार्य चल रहा है। इसके प्रथम चरण में मकानों की गणना की जा रही है, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी लेकर डिजिटल गणना पूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी जानकारी प्रगणकों को दी जाए, वह पूरी तरह गोपनीय रहेगी। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या किसी ओटीपी की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने प्रगणकों से गणना कार्य के संबंध में जानकारी ली। प्रगणकों ने बताया कि उनके एचएलबी में 348 मकानों की गणना हो चुकी है।

इसी तरह कलेक्टर श्री शर्मा ने बलौदाबाजार के वार्ड 19 स्थित कान्हा विहार में प्रगणकों द्वारा किए जा रहे गणना कार्य का जायजा लिया। उन्होंने यहां प्रगणक द्वारा मकान मालिक चंद्रशेखर वर्मा एवं बिजय सराफ के मकानों की डिजिटल गणना का अवलोकन किया। प्रगणकों ने बताया कि अब तक 148 मकानों की गणना पूरी हो चुकी है।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम प्रकाश कोरी, डीपीएसओ पायल पांडेय, तहसीलदार निवेश कोरेटी, पेखन टोंड्रे सहित प्रगणक मौजूद थे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment