बंगाल में राष्ट्रवाद का शंखनाद: बोले विधायक डॉ. संपत अग्रवाल – अराजकता का अंत, सोनार बांग्ला का उदय

SARJU PRASAD SAHU

May 5, 2026

बसना। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर बसना के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ एक चुनावी नतीजा नहीं, बल्कि बंगाल की जनता द्वारा राष्ट्रवाद और विकास को दी गई स्पष्ट मुहर है।

डॉ. अग्रवाल ने इस गौरवशाली सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की भी सराहना की।

सत्य की असत्य पर विजय’

विधायक ने वीर रस से ओत-प्रोत अंदाज में कहा, “यह सत्य की असत्य पर विजय है और विकास की विनाश पर जीत है। बंगाल की वीर भूमि ने भय और भ्रष्टाचार की बेड़ियों को काटकर फेंक दिया है।” उन्होंने इसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प की सिद्धि बताया।

तुष्टीकरण को जनता का जवाब

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बंगाल की जनता ने तुष्टीकरण की राजनीति को बंगाल की खाड़ी में फेंक दिया है। उन्होंने कहा, “जो ताकतें अराजकता का पर्याय बन चुकी थीं, जनता ने उन्हें अर्श से फर्श पर लाकर पटक दिया।

असम में हैट्रिक पर बधाई

असम में भाजपा की प्रचंड हैट्रिक पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पूर्वोत्तर की जनता ने साबित कर दिया है कि प्रगति का मार्ग केवल भाजपा के पास है। उन्होंने युवाओं के जोश को सलाम करते हुए कहा कि आज का युवा सुशासन और विश्वसनीयता की राजनीति का सारथी है।

वंदे मातरम’ का जयघोष

अंत में डॉ. अग्रवाल ने कहा, “यह जीत करोड़ों कार्यकर्ताओं के दशकों के धैर्य, परिश्रम और लहू-पसीने का प्रतिफल है। अब बंगाल ‘सोनार बांग्ला’ बनने की राह पर अग्रसर है और ‘वंदे मातरम’ का जयघोष पूरे देश में गूँज रहा है।”

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment