भाजपा में नई जिम्मेदारी: रितेश श्रीवास्तव बने जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

May 4, 2026

बलौदाबाजार। भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा­ फैसला लेते हुए रितेश श्रीवास्तव को जिला मंत्री नियुक्त किया है। सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय बलौदा बाजार में हुई कार्यसमिति बैठक के बाद इस नियुक्ति की घोषणा की गई। जैसे ही नाम सामने आया, कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।
बताया गया कि नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन और जिला कोर ग्रुप की सहमति के बाद की गई। जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने बैठक के बाद औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने रितेश श्रीवास्तव को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि वे संगठन को नई दिशा देंगे और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाएंगे।
नई जिम्मेदारी के तहत श्रीवास्तव संगठन विस्तार, जनसंपर्क मजबूत करने और पार्टी की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का काम संभालेंगे। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी।
उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं संगठन ने भरोसा जताया है कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment