एक दिन में 13 गांवों का दौरा कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान की जनसेवा बनी मिसाल

SARJU PRASAD SAHU

May 1, 2026

महासमुंद / बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा को सर्वोपरि मानने वाले जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने अपने कार्यों से एक बार फिर क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया है। भीषण गर्मी के बावजूद उन्होंने एक ही दिन में 13 गांवों का दौरा कर सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी की अनूठी मिसाल पेश की।

30 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू हुआ उनका जनसंपर्क अभियान देर रात 11 बजे तक जारी रहा। इस दौरान उन्होंने ग्राम छुईपाली, जगदीशपुर, बम्हनी, पंडरीपानी, बहादुलपुर, अमसुला, बस्तीसरायपाली, सुरंगीपाली, बंसुला, खेमड़ा और अंतिम पड़ाव ग्राम झगरेनडीह सहित कुल 13 गांवों में पहुंचकर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

इन कार्यक्रमों में हरि संकीर्तन, महायज्ञ, एकादश कर्म एवं दशगात्र जैसे आयोजन शामिल रहे, जहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

दौरे के दौरान मोक्ष कुमार प्रधान ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां आज के समय में कई नेता केवल औपचारिकता निभाते हैं, वहीं मोक्ष कुमार प्रधान हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लोगों से सीधा जुड़ाव बनाए रखते हैं।

उनका सहज और समान व्यवहार हर वर्ग के लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण बनता जा रहा है। भीषण गर्मी में लगातार सक्रिय रहकर उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और जनता के प्रति सच्ची निष्ठा को साबित किया है।

यह दौरा केवल एक दिन की गतिविधि नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण बन गया है। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि ऐसा जनप्रतिनिधि, जो हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा रहता है, वही वास्तव में जनता का सच्चा प्रतिनिधि होता है।

मोक्ष कुमार प्रधान का यह प्रयास न सिर्फ जनता के बीच विश्वास को मजबूत कर रहा है, बल्कि युवाओं और अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता जा रहा है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment