सरस्वती शिशु मंदिर बलौदाबाजार का परीक्षा परिणाम घोषित: रश्मि बंजारे ने 12वीं में 91.8% अंकों के साथ लहराया परचम

BIRENDRA KUMAR SEN

April 30, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर बलौदाबाजार का परीक्षा परिणाम घोषित: रश्मि बंजारे ने 12वीं में 91.8% अंकों के साथ लहराया परचम

बलौदाबाजार। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, बलौदाबाजार ने अपना वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साहपूर्वक घोषित किया है। इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 95.5% रहा। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप, सचिव राज नारायण केसरवानी, सहसचिव श्रीमती नीलम सोनी, कोषाध्यक्ष अक्षर अग्रवाल एवं पूर्व बी.ई.ओ. जामवंत वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

​विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की सूची इस प्रकार है:

कक्षा

छात्र/छात्रा का नाम

प्रतिशत

अरुण

ताप्ती साहू

95.3%

उदय

पल्लवी पैकरा

96.0%

प्रथम

दीपांशी सेन

96.5%

द्वितीय

वीर नारायण पैकरा

97.5%

तृतीय

हुमेश खान

94.5%

चतुर्थ

चेतन दास मानिकपुरी

95.5%

पंचम

रेणु निषाद

93.35%

छठवीं

जानवी माहौर

84.33%

सप्तम

भूमिका वर्मा

92.5%

अष्टम

कीर्तिका हरवानी

96.0%

नवम

हेमा बंजारे

88.33%

दशम

अंकित टंडन

89.33%

एकादश

इच्छा पांडे

86.6%

द्वादश

रश्मि बंजारे

91.8%

 

​विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष खोड़सराम कश्यप ने अपने उद्बोधन में सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने का मंत्र दिया। उन्होंने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम का श्रेय आचार्य एवं दीदियों के समर्पण को देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

​प्राचार्य त्रिलोचन लाल साहू ने बताया कि आगामी 12 मई 2026 को ‘मेधावी छात्र परीक्षा’ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ‘संस्कृति ज्ञान परीक्षा’ में सफल होने वाले आचार्य एवं दीदियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

​इस गरिमामयी कार्यक्रम का संचालन श्रीमती राजेश्वरी साहू व श्रीमती अनूपा चंद्राकर ने किया। परीक्षा संबंधी समस्त कार्यों का संपादन परीक्षा प्रमुख श्रीमती गायत्री वर्मा एवं श्रीमती भोजेश्वरी साहू के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में हर्ष का माहौल देखा गया।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment