कलेक्टर ने पीएचसी पनगांव और लाहौद का किया निरीक्षण लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

TEJASWI NATH SONI

April 26, 2026

बलौदाबाजार, 25 अप्रैल 2026। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनगांव और लाहौद का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के ओपीडी सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

पीएचसी पनगांव में ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि कभी-कभी अस्पताल पूरे दिन बंद रहता है जिससे लोगों को परेशानी होती है। इस पर कलेक्टर ने आरएचओ से पूछताछ कर जानकारी ली। आरएचओ ने बताया कि फील्ड दौरा रहने के कारण कभी-कभी अस्पताल बंद रहता है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि अस्पताल बंद नहीं रहना चाहिए, कम से कम एक स्टाफ अवश्य उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिदिन ओपीडी की संख्या, हर माह संस्थागत प्रसव एवं दवाई की उपलब्धता की जानकारी ली।

कलेक्टर श्री शर्मा ने इसके पश्चात पीएचसी लाहौद का निरीक्षण किया। अस्पताल की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। उन्होंने सामान्य शौचालय में पानी की बेहतर व्यवस्था, एंटी वेनम की उपलब्धता तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिये।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, एसडीएम प्रकाश कोरी, सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment