बलौदाबाजार-भाटापारा, 16 अप्रैल 2026। जिले में उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ‘COP OF THE MONTH’ के रूप में सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर चयनित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
यह सम्मान भाटापारा शहर में आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली टीम को दिया गया है। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, प्रभावी नेतृत्व और आपसी समन्वय के बल पर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में दबिश देकर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया था तथा करीब 50 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए थे।
📌 इन अधिकारियों का हुआ सम्मान
अप्रैल 2026 माह के लिए ‘COP OF THE MONTH’ के रूप में चयनित अधिकारी/कर्मचारी:
निरीक्षक अमित पाटले – थाना प्रभारी, भाटापारा शहर
सहायक उप निरीक्षक नवीन शुक्ला – प्रभारी, पुलिस सहायता केंद्र निपनिया
प्रधान आरक्षक प्रवीण पांडे – थाना भाटापारा ग्रामीण
आरक्षक कृष्णा जांगड़े – थाना भाटापारा शहर
📌 उत्कृष्ट कार्य का सम्मान
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के उत्कृष्ट कार्य से न केवल अपराधियों पर अंकुश लगता है, बल्कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में भी विश्वास बढ़ता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को इसी तरह समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।