5 अप्रैल 2026। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। समाधान सेल से मिली सूचना के आधार पर चौकी बया पुलिस ने ग्राम हरदी में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब बेचने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में संचालित समाधान सेल के माध्यम से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस ने आरोपी लाला राम ध्रुव (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम हरदी के कब्जे से ₹1600 मूल्य की 8 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या अवैध कार्यों की सूचना समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।