हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को मिली मंजूरी, संगठन में नई ऊर्जा का संचार

SARJU PRASAD SAHU

March 31, 2026

कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की प्रस्तावित नई कार्यकारिणी को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। यह निर्णय प्रदेश नेतृत्व की सहमति से लिया गया है, जिससे संगठन को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्ष कौशल श्रीवास को निर्देशित किया है कि वे सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल सूचना दें और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करते हुए कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा कार्यकर्ताओं को भी अवसर दिया गया है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

नई कार्यकारिणी में कदम यादव, दिला राम नेताम, कांति मधुकर, सुखसागर पटेल, शत्रुहन यादव, राशरण राठौर, विदेशी कंवर, कुलदीप राठौर, दुर्गेश यादव और मुकेश बर्मन सहित कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे जनसंपर्क को मजबूत करेंगे, आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और पार्टी के कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment