छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग तेज, NSUI ने सौंपा ज्ञापन, अप्रैल में दी आंदोलन की चेतावनी,

BHUPENDRA SINHA

March 30, 2026

गरियाबंद: – छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर अब आंदोलन तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में आज NSUI (राष्ट्रीय छात्र संगठन) के कार्यकर्ताओं द्वारा शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय, गरियाबंद के प्राचार्य को माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने मांग की है कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव को जल्द से जल्द बहाल किया जाए, ताकि छात्रों के अधिकारों को मजबूती मिल सके और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जा सके।

NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव न होने के कारण छात्रों को अपने प्रतिनिधित्व का अवसर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी आवाज दब रही है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बताया।

संगठन ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगामी अप्रैल में पूरे छत्तीसगढ़ के सभी विश्वविद्यालयों का घेराव किया जाएगा।

इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने छात्रहित में एकजुट होकर अपनी मांगों को बुलंद किया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment