रायपुर। 26 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के नवीन प्रदेश कार्यालय का शुभ उद्घाटन अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। यह अवसर संगठन के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा, जिसमें वन कर्मचारियों की एकता, समर्पण और संघर्ष की झलक साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HOFF) श्री व्ही. श्रीनिवास राव के करकमलों से कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। इस अवसर पर श्रीमती शालिनी रैना (अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक), श्री एस. मणिवासगन (मुख्य वन संरक्षक, रायपुर), श्रीमती सलमा फारूकी (वन संरक्षक) एवं श्री लोकनाथ पटेल (वनमंडलाधिकारी, रायपुर) सहित विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही संघ के प्रदेश पदाधिकारी एवं कर्मचारी साथियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिनमें संतोष सामंत राय, दीपक तिवारी, लीना कश्यप, अहफाज खान, मनीष कुशवाहा, सावन साहू, सीरीष ब्रह्म भट्ट, मोहम्मद रिजवान, संतोष कुमेटी, प्रीतम पुराइन एवं अविनाश शर्मा सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नवीन प्रदेश कार्यालय संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा तथा वन कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस उपलब्धि पर प्रांत अध्यक्ष श्री अजीत दुबे, समस्त प्रांतीय, संभागीय एवं जिला कार्यकारिणी तथा सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम की जानकारी प्रांतीय संगठन सचिव पवन पिल्लै द्वारा जारी की गई।