कसडोल पुलिस की छापामार कार्रवाई: अवैध शराब सेवन व चखना सेंटर पर 4 संचालकों के खिलाफ कार्यवाही

SARJU PRASAD SAHU

March 24, 2026

कसडोल । 23 मार्च 2026 थाना कसडोल पुलिस ने अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए होटल, ढाबा, ठेला एवं चखना सेंटर संचालकों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 23 मार्च को कसडोल नगर में छापामार कार्यवाही की गई।

कार्रवाई के दौरान शराब भट्टी के आसपास अवैध रूप से चखना सेंटर संचालित करने वाले तथा सड़क किनारे होटल, ढाबा और ठेलों में शराब पीने-बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों को चिन्हित किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी:

➡️ अमित कुमार चौहान (28 वर्ष), ग्राम दर्रा, थाना कसडोल

➡️ सोम नाथ पैकरा (25 वर्ष), निवासी कसडोल

➡️ किशन कर्ष (24 वर्ष), ग्राम मोहतरा, थाना कसडोल

➡️ राहुल यादव (26 वर्ष), ग्राम चरौदा, थाना कसडोल

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन न करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment