राजनीतिक दलों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

TEJASWI NATH SONI

March 18, 2026

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सीसीटीवी मॉनिटरिंग और रखरखाव व्यवस्था का लिया जायजा

बलौदाबाजार, 18 मार्च 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा, साफ-सफाई और रखरखाव व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने के बाद वेयरहाउस के पांचों कक्षों में रखी ईवीएम मशीनों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। ये सभी ईवीएम मशीनें लोकसभा चुनाव 2024 में उपयोग की गई थीं।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ईवीएम कक्षों में साफ-सफाई बनाए रखने, एंटी-टर्माइट उपचार कराने तथा सीपेज (नमी) की समस्या को दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके साथ ही उन्होंने सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम का भी निरीक्षण किया और कैमरों की फीड एवं समय-समय पर निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया, ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment