
रिपोर्टर टेकराम कोसले
सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने जिले में अनुसूचित जाति मोर्चा की नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश संगठन के निर्देश पर 125 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिसमें विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की मंजूरी के बाद यह नियुक्तियां जारी की गईं। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सनम जांगड़े के नेतृत्व में गठित नई टीम में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष, विशेष आमंत्रित सदस्य और सदस्य सहित कुल 125 पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
घोषित सूची में देवेंद्र रात्रे को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं लेख सिंह रात्रे, मीराधरम जोल्हे, गोविंदा लहरे, रामाधर चौहान और संजय चौहान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही टाइगर कुर्रे और सुदर्शन चौहान को महामंत्री बनाया गया है।
इसी क्रम में सरसीवां क्षेत्र से मुद्रिका राय को अनुसूचित जाति मोर्चा का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुद्रिका राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो नई जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और कर्तव्य भावना के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने प्रदेश संगठन, जिला संगठन तथा सरसीवां मंडल के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगे।