बलौदाबाजार, 15 मार्च 2026। लवन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरदा में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान भगवती बंजारे (19 वर्ष) पिता शोभा राम बंजारे, निवासी ग्राम बरदा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती ने अपने घर के पीछे स्थित खार में पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस द्वारा एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम की उपस्थिति में घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
लवन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।