पलारी-दतान रोड पर शोर-शराबा करने पर पुलिस की कार्रवाई, रसोटा निवासी युवक पर चालानी कार्रवाई

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 13, 2026

पलारी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पलारी थाना पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार 13 मार्च 2026 को पुलिस ने शोर-शराबा करने के मामले में एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पलारी-दतान रोड पर अनावश्यक शोर-शराबा किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर थाना पलारी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान रसोटा निवासी तरुण साहू (20 वर्ष), पिता ऋषि साहू को सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करते पाए जाने पर उसके खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धारा 4, 5 और 15 के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक शोर-शराबा करने वालों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment