बलौदा बाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुक्तिधाम के पास चल रही जुए की महफिल पर छापा मारकर 7 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से डेढ़ लाख से अधिक नगदी भी बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर गिधपुरी थाना पुलिस की टीम ने ग्राम तेलासी में मुक्तिधाम के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1,52,000 नगद, 52 पत्ती ताश, 02 मोटरसाइकिल और 07 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में शुरू किए गए “समाधान सेल” के माध्यम से मिल रही सूचनाओं के आधार पर लगातार अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।