हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार, बच्चों में दिखा गजब का उत्साह।

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 31, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/तोषन प्रसाद चौबे

पलारी 31 मार्च पलारी सहित आस पास के गांवों में ईद का पर्व धूम धाम से मनाई गई। नगर के मुस्लिम जमात के लोग आज ईद के मुबारक मौके पर नए नए परिधान में नगर में स्थित ईदगाह पहुंच कर ईद की नमाज अदा की। मौलाना मुस्तकीम रजा ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने ईद की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए तकरीर पेस की। नमाज के बाद नगर सहित देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। नमाज में नगर सहित आस पास के मुस्लिम भाई लोग भी शामिल हुए। नमाज के बाद सभी लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। ईद पर दोस्त यार जनप्रतिनिधियों ने मुबारक बाद दी। इस अवसर पर ईदी पाकर पर बच्चे ज्यादा खुश नजर आए। रमजान माह के तीस दिन के रोजा के बाद यह यह त्यौहार मनाया जाता है। इस अवसर पर सेवइयों का लुत्फ उठाया गया। विकास खण्ड के ग्राम सोनार देवरी में भी ईद की नमाज ईदगाह में अदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

1 thought on “हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार, बच्चों में दिखा गजब का उत्साह।”

Leave a Comment