पलारी में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

TEKRAM KOSLE

February 27, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

पलारी (जिला बलौदाबाजार-भाटापारा), 26 फरवरी 2026।
थाना पलारी क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
क्या है मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25.02.2026 को एक महिला ने थाना पलारी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 24.02.2026 की रात्रि पति से पारिवारिक विवाद के बाद वह घर से निकल गई थी और ग्राम पारसाभदेर जाने के लिए सहायता मांग रही थी। इसी दौरान ग्राम लकड़िया निवासी रविन्द्र भारद्वाज (उम्र 53 वर्ष) ने मदद का आश्वासन दिया।
आरोप है कि रास्ते में सुनसान स्थान का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया और घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 83/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2) एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
चिकित्सीय परीक्षण और गिरफ्तारी
पुलिस द्वारा पीड़िता एवं आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रविन्द्र भारद्वाज को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को 25.02.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा प्रकरण की विस्तृत विवेचना जारी है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment