पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ में बीएड और डीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।

MOTI LAL

March 31, 2025

पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय

पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ एकमात्र मुक्त विश्वविद्यालय पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में द्विवर्षीय बीएड. और डीएड. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्री एग्जाम के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू हो गया हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन अनुसार प्री एग्जाम हेतु 28 मार्च 2025 से 12 जून 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं। आवेदन में कुछ गड़बड़ी होने पर 13 जून से 15 जून तक सुधार कर सकते है। विश्वविद्यालय द्वारा 29 जून 2025 को प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ के ऐसे अभ्यर्थी जो शिक्षक बनने के सपने संजोए है उनके लिए बेहतर ऑप्शन है क्योंकि डिस्टेंस मोड में छत्तीसगढ़ के इकलौता विश्वविद्यालय है, जहां रेगुलर क्लास जाना नहीं पड़ता।

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ में बीएड और डीएड में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुक्त विश्वविद्यालय दूरवर्ती शिक्षा माध्यम से संचालित इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मुक्त विश्वविद्यालय में द्विवर्षीय बीएड. के लिए 500 सीटें एवं डीएलएड. के लिए 2400 सीटें हैं। उक्त पाठ्यक्रम प्रवेश के लिए चयन परीक्षा छत्तीसगढ़ के 22 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। इसकी संभावित तिथि 29 जून 2025 रखी गई है। प्रवेश परीक्षा के बाद परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनेगी , उसी क्रम में प्रवेश लिए सीट रहते तक अभ्यर्थी को सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और कॉलेज आबंटित किया जाएगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन सी काउंसिलिंग, फेस-टू-फेस काउंसलिंग के माध्यम से होगा। इच्छुक शिक्षक अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.pssou.ac.in में विजिट कर पूरी डिटेल जानकारी ले सकते हैं व ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव –

बीएड. के लिए – पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विवि द्वारा संचालित द्विवर्षीय बीएड. पाठ्यक्रम में केवल वे ही अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे, जिन्होंने प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा अर्जित कर लिया हो। द्विवर्षीय डीएलएड पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थी को उच्चतर माध्यमिक कक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ में मान्यता प्राप्त किसी विद्यालय में न्यूनतम दो वर्ष का अध्यापन का अनुभव आवश्यक है।

डीएलएड. के लिए –
छत्तीसगढ़ के ऐसे अभ्यर्थी जो उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो या उसके समकक्ष कोई भी बोर्ड से उच्चतर माध्यमिक परीक्षा पास होना चाहिए।
अनुसूचित जाति /जनजाति के लिए 5% प्रतिशत छूट की पात्रता है।
साथ में अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में 2 वर्ष से अध्यापन कार्य कर रहा हो अथवा दो वर्ष का शिक्षकीय अनुभव के साथ साथ वर्तमान में कार्यरत होना अनिवार्य है।

छत्तीसगढ़ के एकमात्र शासकीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा रोजगार प्राप्त लोगों , व्यवसायी और महाविद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर शिक्षा ग्रहण न कर पाने वाले व्यक्तियों के लिए दूरस्थ शिक्षा पद्धति के माध्यम से अध्ययन कराया जाता है।
इसके सम्बन्ध में किसी प्रकार की पूछताछ करनी हो तो शिक्षा सलाहकार सागर सर को 8305167386 पर संपर्क कर सकते है।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ में बीएड और डीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।”

Leave a Comment