आभास वर्मा का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन, विद्यालय व परिवार को मिल रही बधाई।

MOTI LAL

March 31, 2025

बलौदा बाजार । जिला अंतर्गत विकासखंड कसडोल के समीपस्थ आदर्श ग्राम पंचायत छरछेद में संचालित गायत्री विद्या पीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत छात्र आभास वर्मा पिता अजय कुमार वर्मा का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में चयन हुआ है।आभास वर्मा ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा सत्र 2025 में सफलता प्राप्त की है। आभास वर्मा की इस सफलता के लिए गायत्री विद्या पीठ स्कूल के संस्थापक श्रीमती गायत्री कैवर्त व प्रधान पाठक श्रीमती नीतू साहू सहित पूरे विद्यालय परिवार ने छात्र को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है और कहा है कि विद्यार्थी की लगन,परिश्रम और शिक्षकों का समर्पण विद्यालय के लिए गौरव की बात है। बच्चों का परिश्रम और प्रतिभावान शिक्षकों का ज्ञान, उद्देश्यों के प्रति समर्पित भावना से अध्यापन का ही परिणाम है कि हमारे विद्यालय में पिछले सत्र परीक्षा परिणाम अच्छा रहा है और आगे भी अच्छा रहेगा।

चयनित बच्चे का कथन –

आभास वर्मा masbnews.in से बातचीत में बताया कि अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता पिता के आदर्शो पर चलते हुए मैने अध्ययन को प्राथमिकता दिया। जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन का श्रेय मेरे गुरुजन और माता पिता को जाता है।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “आभास वर्मा का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन, विद्यालय व परिवार को मिल रही बधाई।”

Leave a Comment