गिरौदपुरी धाम में गुरु दर्शन मेला 2026, श्रद्धा के साथ उमड़ेगा जनसैलाब

SARJU PRASAD SAHU

February 21, 2026

डभरा। छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर स्थित सतनाम पंथ के प्रमुख तीर्थ स्थल गिरौदपुरी धाम में 22 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 (रविवार, सोमवार और मंगलवार) तक गुरु दर्शन मेला आयोजित किया जा रहा है। यह धाम संत शिरोमणि गुरु घासीदास की जन्मस्थली एवं तपोभूमि के रूप में विख्यात है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आस्था के साथ पहुंचते हैं।

मेले के दौरान तीन नंबर पुलिस चौकी के पास “ममतामयी मिनीमाता भंडारा प्रसादी गिरौदपुरी धाम” द्वारा संत समाज और श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन भंडारे की व्यवस्था की गई है। यह सेवा वर्ष 2017 से निरंतर संचालित की जा रही है और इस वर्ष भी पूरी निष्ठा के साथ जारी रहेगी।

आयोजकों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के महान संत गुरु घासीदास एवं बलिदानी राजा गुरु बालकदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि में आने वाले संत समाज और श्रद्धालुओं को भोजन संबंधी किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूर्णतः निशुल्क भंडारे की व्यवस्था की गई है।

 

 

 

 

 

 

इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता एवं मिनीमाता भंडारा प्रसादी के पूर्व महासचिव अमिलाल घृतलहरे तथा अध्यक्ष गोपाल कुर्रे ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि सेवा कार्य को समर्पित भाव से संचालित किया जा रहा है और सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया गया है।

गुरु दर्शन मेला को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अनुमान है कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गिरौदपुरी धाम पहुंचेंगे और श्रद्धा, सेवा व सतनाम संदेश के साथ मेले को सफल बनाएंगे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment